चाकू ले जाना चाहता था दिल्ली की CM पर हमला करने वाला शख्स, दोस्त से कहा था- कुछ बड़ा करूंगा
'इंडियन एक्सप्रेस' ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश सकरिया ने अपने दोस्त तहसीन से कहा था कि वह कुछ बड़ा करेगा। बकौल रिपोर्ट, सकरिया पहले जनसुनवाई में चाकू ले जाना चाहता था लेकिन कड़ी सुरक्षा देख उसने चाकू फेंक दिया था। तहसीन को भी गिरफ्तार किया गया है।