चाकू लगने के बावजूद विमान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट का पुराना वीडियो हुआ वायरल
फ्लाईदुबई फ्लाइट में चाकू लगने के बावजूद लगभग 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था, "क्रू कड़ी ट्रेनिंग से गुज़रता है...उन्हें सेफ्टी-इमरजेंसी प्रोसीजर और फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दी जाती है...फ्लाइट में डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में क्रू आपकी जान बचा सकता है।"