चेक के पीछे एक साइन और खाता खाली! RBI का यह नियम नहीं जानते होंगे अधिकतर लोग
आरबीआई के नियम के मुताबिक, बेयरर चेक में पीछे साइन करने की ज़रूरत नहीं होती है। दरअसल, चेक के पीछे साइन तभी करना चाहिए जब लोग इसे किसी और को ट्रांसफर (ऑर्डर चेक) कर रहे हों। पैसे निकालने खुद बैंक जाने की स्थिति में पीछे साइन न करें वरना कोई इसका गलत इस्तेमाल कर खाते से पैसे उड़ा सकता है।