चेक मंत्री बोले- मर्दों जैसी दिखती हैं रूस की हॉकी खिलाड़ी; पत्नी की डांट पड़ते ही मांगी माफी
चेक गणराज्य के मंत्री पेट्र माचिंका की आइस हॉकी को पुरुषों का खेल बताने और रूसी महिला खिलाड़ियों को 'मर्दाना महिलाएं' कहने पर आलोचना हुई। माचिंका ने कहा कि उनकी पत्नी ने भी इन टिप्पणियों पर उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां 'बेहद अनुचित' थीं जिससे खेल जगत की भावनाएं आहत हुईं।