चिकन पकाने के लिए शख्स ने भट्ठी में जलाए नोटों के बंडल, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स चिकन को पकाने के लिए भट्ठी में जलते कोयलों के बीच नोटों के बंडल डालता है। वीडियो मेक्सिको का बताया जा रहा है और इसे अबतक 54 लाख बार देखा गया है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "अगर पैसों की ज़रूरत नहीं है तो किसी और को दे दो।"