चॉकलेट बार में क्यों बने होते हैं छोटे-छोटे टुकड़े?
चॉकलेट बार में खांचे होते हैं जो उन्हें छोटे हिस्सों में बांटते हैं। फिज़िसिस्ट हेलेन चेर्स्की के अनुसार, ये लाइनें कमज़ोर हिस्से की तरह काम करती हैं जिससे चॉकलेट को आसानी से और सही जगह से तोड़ा जा सकता है। यह डिज़ाइन टुकड़ों को बराबर बांटने, खाने की मात्रा पर नियंत्रण रखने और कंपनियों को मैन्युफैक्चरिंग में मदद करती है।