चीखते रहो, चिल्लाते रहो: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर पीएम मोदी
लोकसभा में मंगलवार को विपक्षी नेताओं के हंगामे से अपने भाषण में बाधा उत्पन्न होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस देश की जनता ने जनादेश दिया है कि आप वहीं (विपक्ष) बैठिए और जब तर्क खत्म हो जाएं तो चीखते रहो चिल्लाते रहो।" पीएम मोदी ने कहा, "यह कांग्रेस के इतिहास में उसकी तीसरी सबसे बड़ी हार है।"