चाचा को गच्चा दे दिया: शिवपाल का नाम लिए बिना यूपी विधानसभा में नए नेता विपक्ष से योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में नए नेता विपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय से कहा, "मैं आपको बधाई देता हूं।" उन्होंने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का नाम लिए बिना कहा, "आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया...चाचा बेचारा हमेशा ऐसे ही मात खाता है।" दरअसल, नेता विपक्ष बनने की दौड़ में शिवपाल भी शामिल थे।