चाची ने UP में 9 वर्षीय भतीजे की करंट देकर की हत्या, बोली- पति उस पर ज़्यादा खर्च करते थे
आगरा पुलिस (यूपी) ने एक महिला को अपने 9-वर्षीय भतीजे की करंट देकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है और पति अपने भतीजे को बहुत प्यार करते थे व उस पर बहुत खर्च करते थे इससे उसको जलन होती थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।