चाची ने भारत की अंतरराष्ट्रीय बेइज़्ज़ती कराई: प्रदूषण को लेकर रेखा गुप्ता पर सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में GRAP-4 लागू होने पर सिंगापुर उच्चायुक्त ने अपने नागरिकों को घर के अंदर रहने, मास्क पहनने और कम विज़िबिलिटी से फ्लाइट्स प्रभावित होने पर फ्लाइट अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी थी। इस पर 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा, ''चाची ने भारत की अंतरराष्ट्रीय बेइज़्ज़ती कराई।''