चोट अब ठीक है, अगला लक्ष्य 2025 विश्व चैंपियनशिप है: नीरज चोपड़ा
भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है, "मेरे लिए यह साल चोटों से भरा रहा है लेकिन चोट अब ठीक है। मैं नए सत्र के लिए पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा।" नीरज ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2025 टोक्यो विश्व चैम्पियनशिप में पोडियम पर जगह हासिल करना है।