चोट के कारण भारत-बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट में शाकिब अल हसन के खेलने पर बना सस्पेंस
भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में उंगली में लगी चोट के कारण बांग्लादेश के ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि कानपुर (उत्तर प्रदेश) में होने वाले 2 ट्रेनिंग सेशन के बाद हसन के खेलने पर निर्णय लिया जाएगा।