चोट लगने के चलते श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स

द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते समय चोटिल हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। ओली पोप को इस सीरीज़ के लिए कप्तान बनाया गया है।

Load More