चोट से उबरने के दौरान कई बार सपने में यह पल देखा: करियर का पहला शतक जड़ने के बाद हरलीन
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे मैच में करियर का पहला शतक जड़ने के बाद बल्लेबाज़ हरलीन देओल ने मंगलवार को कहा कि इस साल की शुरुआत में घुटने की सर्जरी से उबरने के दौरान उन्होंने सपने में कई बार इस तरह का पल देखा था। उन्होंने कहा, "मेरे लिए गर्व का क्षण है, लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी।"