चुटकियों का काम है आपके ऊपर SC/ST ऐक्ट का मुकदमा करवा सकता हूं: सरकारी अफसरों से चंद्रशेखर
भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों को धमकाते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में चंद्रशेखर कह रहे हैं, "मेरा चुटकियों का काम है...आपके ऊपर एससी/एसटी ऐक्ट का मुकदमा एक मिनट में...करवा सकता हूं।" बीजेपी नेता जयराम विप्लव ने कहा, "चंद्रशेखर बस वसूली के लिए ही नेता बने हैं।"