चैटजीपीटी ने BP की दवा बदलने की सलाह देकर बचाई मेरी मां की जान: महिला का दावा
श्रेया नामक X यूज़र का दावा है कि उसकी मां की डेढ़ साल से लगातार हो रही खांसी में होम्योपैथी, आयुर्वेद और एलोपैथी से भी आराम नहीं मिला लेकिन चैटजीपीटी ने उनकी जान बचाई। बकौल श्रेया, चैटजीपीटी ने बीमारी की वजह बीपी की दवा को बताया और डॉक्टर ने दवा बदली जिससे उनकी मां की हालत में सुधार हुआ है।