चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC फर्स्ट बैंक ने ₹645 करोड़ में किया निपटारा
IDFC फर्स्ट बैंक ने चंडीगढ़ ब्रांच में हुए संदिग्ध फ्रॉड के मामले में प्रभावित ग्राहकों को ₹645 करोड़ का भुगतान किया है। यह रकम बैंक के शुरुआती अनुमान ₹590 करोड़ से ₹55 करोड़ अधिक है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि सभी दावे एक ही घटना और ब्रांच से जुड़े हैं और कोई अन्य पेंडिंग क्लेम नहीं है।