चंडीगढ़ में ₹53.88 लाख में बिका फैंसी वाहन नंबर '0001'
चंडीगढ़ रजिस्टरिंग ऐंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी की फैंसी वाहन नंबरों की ई-नीलामी में CH01-DD-0001 नंबर को ₹53.88 लाख में बेचा गया है। इस दौरान कुल 591 वाहन नंबरों पर बोली लगी जिससे प्रशासन को करीब ₹4.48 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, इस नीलामी में CH01-DD-0003 वाहन नंबर ₹32.32 लाख और CH01-DD-0005 वाहन नंबर ₹17.5 लाख में बिका।