चंडीगढ़ में 'नशे' में घंटों एक जगह पर खड़ा रहा युवक, लोग बोले- 'ज़ॉम्बी ड्रग भारत में पहुंच गया'
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक कथित तौर पर नशे में एक ही जगह पर खड़ा दिख रहा है। चंडीगढ़ के बताए जा रहे वीडियो को लेकर दावा किया गया कि युवक लगभग 2 घंटे ऐसे ही खड़ा रहा। एक शख्स ने इसको लेकर X पर लिखा, "क्या ज़ॉम्बी ड्रग (फेंटेनाइल) भारत में पहुंच गया?"