चंडीगढ़ में 'पेट्रोल लंगर' के लिए घंटों भारी बारिश में खड़े रहे लोग, नहीं मिला पेट्रोल

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में मंगलवार को 'पेट्रोल लंगर' की घोषणा के बाद भारी बारिश के बावजूद पेट्रोल-पंप पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 2-2 घंटों से खड़े लोगों ने कहा, "हम तो इंस्टाग्राम पर न्यूज़ देखकर आए थे।" 'पेट्रोल लंगर' की घोषणा करने वाले कारोबारी राकेश त्रेहान ने माफी मांगते हुए कहा, "अब लंगर शुक्रवार, शनिवार व रविवार को लगेगा।"

Load More