चंडीगढ़ में अर्शदीप का हुआ ज़ोरदार स्वागत, बोले- घर जाकर मां के हाथ की रोटी खाना है
टी20 विश्व कप-2024 जीतने के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह का भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अर्शदीप ने कहा, "मेरा स्वागत करने के लिए सभी का धन्यवाद...अब घर जाकर परिवार के साथ समय बिताऊंगा और मां के हाथ की रोटी खाऊंगा।" वहीं, इस दौरान उनके घर तक विजयी मार्च निकला गया।