चंडीगढ़ में घर में हुआ विस्फोट, ग्रेनेड हमले की आशंका
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में बुधवार शाम एक घर में विस्फोट हो गया और पुलिस ने इसमें ग्रेनेड हमले की आशंका जताई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि विस्फोट को अंजाम देने वाले लोग एक ऑटो-रिक्शा में आए थे। पुलिस ने कहा, "एक तेज़ आवाज़ आई थी...(घर में) कुछ खिड़कियां और गमले क्षतिग्रस्त हो गए।"