चंडीगढ़ में प्रशासन ने दुकानों को अब 24 घंटे खोलने की दी अनुमति
चंडीगढ़ प्रशासन ने श्रम विभाग में पंजीकृत दुकानों और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को अब 24 घंटे खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, दुकान के कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी दी जाएगी और उन्हें सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं करना पड़ेगा। महिला कर्मचारियों को रात 8 बजे के बाद काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।