चंडीगढ़ के स्कूल में बच्चों ने गाया दिलजीत दोसांझ का गाना 'जट पैदा होया बस छौंण वास्ते'
चंडीगढ़ के एक स्कूल में कई छात्र-छात्राओं ने सिंगर व ऐक्टर दिलजीत दोसांझ का 'जट पैदा होया बस छौंण वास्ते' गाना गया। इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर 'जिस्ट न्यूज़' नाम के एक पेज में शेयर किया गया है जिसमें स्पीकर में बज रहे दिलजीत के गाने के साथ छात्र-छात्राएं गाते नज़र आ रहे हैं।