चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर किस करता नज़र आया कपल
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर एक चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर किस करते एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर कई 'X' यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी है और एक यूज़र ने लिखा है, "ऐसे लोगों को शर्म क्यों नहीं आती है।" यह कार हरियाणा नंबर की है।