चिता की राख से चोरी हुए मृतक के ₹2.5 लाख के 'घुटने', पकड़े जाने पर 'चोर' बोला- इन्हें बेचने वाला था

बठिंडा (पंजाब) में शनिवार को श्मशान घाट से 65-वर्षीय मृतक के ₹2.5-लाख के कृत्रिम घुटने के इम्प्लांट निकालकर ले जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा। आरोप है कि उसने सौदागर सिंह की चिता की राख से इम्प्लांट निकाले। बकौल ग्रामीण, आरोपी ने कहा कि वह इन्हें बेचेगा। हालांकि, पुलिस ने उसे राख में पैसे तलाशने वाला कबाड़ी बताया।

Load More