चित्तौड़गढ़ के दुर्ग पर कब्ज़ा करने के बाद अकबर ने 30,000 लोगों का बहाया था खून
लेखक मणिमुग्ध शर्मा ने किताब 'अल्लाहु अकबर: अंडरस्टैंडिंग द ग्रेट मुगल इन टुडेज़ इंडिया' में लिखा है कि मेवाड़ को फतह करने के लिए अकबर रास्ते में पड़ने वाले सभी दुर्गों पर कब्ज़ा कर रहा था। अकबर ने 1567 में चित्तौड़गढ़ पर हमला किया और विजय प्राप्त करने के बाद दुर्ग में प्रवेश कर 30,000 लोगों को मरवा दिया था।