चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप, 23 साल का रिकॉर्ड टूटा; बाढ़ की चपेट में 16 गांव
चित्रकूट में भारी बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर 135.2 मीटर पहुंचकर 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ गया है। बाढ़ से 16 गांव प्रभावित हुए और 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। टिकरिया डोंडा बांध में रिसाव से चिंता बढ़ी है। वहीं, शरभंग नदी के उफान से मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग भी प्रभावित हुआ।