चित्रगुप्त पूजा में कलम-दवात को शामिल करने का क्या है महत्व?
चित्रगुप्त पूजा में कलम, किताब व दवात शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त लोगों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं इसलिए पूजा में कलम, किताब व दवात रखना चाहिए और कलम को आशीर्वाद के रूप में हासिल करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। बकौल मान्यता, इस कलम से लिखा हुआ कुछ भी सिद्ध हो जाता है।