चौतरफा बिकवाली के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ बाज़ार, सेंसेक्स 372 और निफ्टी 109 अंक टूटा
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 372 अंक टूटकर 76,728 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 109 अंक की गिरावट के साथ 23,946 पर बंद हुआ। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बिकवाली के दबाव में आज लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, सेंसेक्स-30 में शामिल 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।