चौथी क्लास के लड़के ने लड़की को दिया 'I Love You' नोट, स्कूल ने कहा- परिवार ने ₹25 लाख मांगे
अहमदाबाद (गुजरात) में एक स्कूल के चौथी क्लास के लड़के ने एक लड़की को 'I Love You' वाला हाथ से लिखा नोट दिया। लड़के की मां का आरोप है कि इसकी वजह से स्कूल ने बेटे के साथ मारपीट की। वहीं, स्कूल ने बच्चे के परिवार पर मामला सुलझाने के लिए ₹25 लाख मांगने का आरोप लगाया है।