चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची की राजस्थान के स्कूल में हार्ट अटैक से हुई मौत
सीकर (राजस्थान) के एक स्कूल में चौथी कक्षा की एक 9-वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। प्रिंसिपल ने बताया कि इंटरवल में अन्य बच्चों संग खाना खाने गई बच्ची अपना टिफिन खोलते समय बेसुध होकर गिर गई थी व सीएचसी से सीकर ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।