चंद घंटों में नदी में समाने वाला था रास्ता, 500 मजदूरों ने रातभर लड़ी जंग
श्रावस्ती (यूपी) में उफनती राप्ती नदी के पुल का अप्रोच मार्ग नदी के तेज़ कटान की चपेट में आया तो प्रशासन ने रातों-रात 500 से अधिक मजदूरों को मौके पर उतार दिया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद फिलहाल कटान को रोक दिया गया है। मजदूरों ने तेज़ बहाव के बीच मिट्टी और बालू से भरे जिओ-बैग व बोल्डर डाले।