चिदंबरम के बयान 'दिमागी नक्सली होने पर गर्व है' के बाद रिजिजू ने बताया कौन हैं 'दिमागी नक्सल'
पी चिदंबरम के बयान 'दिमागी नक्सली होने पर गर्व है' के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी परिभाषा बताई है। उन्होंने कहा, "माओवाद का समर्थन व संविधान को नहीं मानने वाले, धारा-370 का समर्थन व अलगाववादियों के साथ खड़े होने वाले और 'चिकन नेक' को काटकर पूर्वोत्तर राज्यों को भारत से अलग करने की...चाहत रखने वाले दिमागी नक्सल हैं।"