चिदंबरम ने कहा- ब्रिक्स समिट से मिला क्या?; बीजेपी ने गिनाए 5 फायदे
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है, "हम BRICS, SCO, G20 और QUAD का भी हिस्सा हैं...इनसे हमें क्या फायदा मिल रहा है? मुझे तो दिखाई नहीं देता।" इसपर बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने ब्रिक्स के 5 फायदे गिनाए जिनमें 'मध्य प्रदेश को ₹3000 करोड़ का लोन', 'गुवाहाटी जलापूर्ति योजना को फंडिंग', 'ब्रिक्स देशों के साथ एक्सपोर्ट बढना' शामिल है।