चंद मिनट में पानी में समाए और बहते दिखे घर; नेपाल बाढ़ का अनदेखा खौफनाक वीडियो आया सामने
न्यूज़ और मीडिया वेबसाइट 'नेपाल 7' ने फेसबुक पर नेपाल में आई प्रलयकारी बाढ़ का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि चंद मिनटों में जो सड़कें और घर खाली थे, वे कुछ ही देर में पूरी तरह से पानी की विशाल लहरों में समा गए। वीडियो में कुछ घर पानी में बहते हुए दिख रहे हैं।