चंद महीनों में महाराष्ट्र में बदला सियासी माहौल, MVA ने लोकसभा चुनाव में जीती थीं 30 सीटें

चंद महीनों में ही महाराष्ट्र में सियासी माहौल बदल गया है। विधानसभा चुनाव के रुझानों में महायुति गठबंधन (बीजेपी+) को प्रचंड बहुमत मिला है जबकि एमवीए (कांग्रेस+) को 56 सीटें मिलती दिख रही हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में एमवीए ने महाराष्ट्र में 48 में से 30 सीटें जीती थीं जबकि बीजेपी+ को महज़ 17 सीटें मिली थीं।

Load More