चंद्रबाबू नायडू ने ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार से की आंध्र के पूर्व सीएम जगन मोहन की तुलना
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की तुलना कोलंबियाई ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार से की है। नायडू ने दावा किया कि आंध्र, रेड्डी के शासन में भारत की 'गांजा राजधानी' बन गया है। उन्होंने कहा, "एस्कोबार ड्रग माफिया और नार्को-आतंकवादी था। उसने नेता बनकर ड्रग्स बेचने का कार्टेल शुरू किया था।"