चंद्रबाबू नायडू राजनीति के लिए भगवान का भी इस्तेमाल कर सकते हैं: लड्डू विवाद पर जगन मोहन
तिरुपति मंदिर (आंध्र प्रदेश) में लड्डू विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा है, "मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ऐसे व्यक्ति हैं जो राजनीति के लिए भगवान का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।" उन्होंने कहा, ‘चंद्रबाबू के 100-दिन के शासन को लेकर लोग गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं...जिसे भटकाने के लिए यह मनगढ़ंत कहानी रची जा रही है।