चंद्रमा के सबसे पुराने 4.4 किमी गहरे गड्ढे में उतरा चंद्रयान-3: इसरो
इसरो के मुताबिक, 'चंद्रयान 3' चंद्रमा पर एक विशाल गड्ढे में उतरा था जो करीब 160 किलोमीटर आकार का और लगभग 4.4 किमी गहरा है। बकौल इसरो, यह गड्ढा चंद्रमा पर सबसे पुराने गड्ढों में से एक है और विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर संग चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उच्च अक्षांश वाले उच्चभूमि क्षेत्र में उतरा था।