चंद्रमा पर क्रेटर क्यों हैं लेकिन पृथ्वी क्रेटर फ्री दिखती है?
पृथ्वी और चंद्रमा दोनों पर 4.5-अरब वर्षों में एस्टेरॉयड्स और उल्कापिंडों की बौछार हुई है। हालांकि, पृथ्वी कटाव, टेक्टोनिक गतिविधियों और ज्वालामुखीय प्रवाह के ज़रिए अपनी सतह को लगातार नवीनीकृत करती रहती है जिससे इसके सबूत/निशान मिट जाते हैं। चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है इसलिए अंतरिक्ष से आने वाले एस्टेरॉयड्स कभी धीमे नहीं पड़ते और सीधे सतह से टकराते हैं।