इटली के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को बताया कि चंद्रमा पर एक बड़ी गुफा होने के सबूत मिले हैं। यह गुफा अपोलो 11 के लैंडिंग स्थल से महज़ 400 किलोमीटर दूर 'सी ऑफ ट्रैंक्विलिटी' में स्थित है। वैज्ञानिकों के अनुसार, वहां ऐसी सैकड़ों गुफाएं और हो सकती हैं जिनमें भविष्य में अंतरिक्षयात्री रह सकते हैं।