चंद्रयान-1 मिशन के निदेशक रहे श्रीनिवास हेगड़े का 71 वर्ष की आयु में हुआ निधन
चंद्रयान-1 मिशन के निदेशक रहे श्रीनिवास हेगड़े का शुक्रवार को बेंगलुरु में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीनिवास हेगड़े ने वर्ष 1978 से 2014 तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में काम किया था और वह पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। चंद्रयान-1 ने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की अभूतपूर्व खोज की थी।