चंद्रयान-3 के डेटा से हुआ खुलासा, चंद्रमा पर पहले था 'मैग्मा का महासागर'

चंद्रयान-3 मिशन के बाद अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला ने आंकड़े जारी किए हैं जिनसे इस परिकल्पना को बल मिला है कि चंद्रमा पर कभी 'मैग्मा का महासागर' था। नासा द्वारा चंद्रमा के भूमध्यरेखीय और उत्तरी गोलार्ध से लिए गए नमूने और चंद्रयान द्वारा साउथ पोल से लिए गए नमूनों में समानता है। दोनों 'फेरोन अनॉर्थोसाइट' चट्टान से बने हैं।

Load More