चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर रहस्यमयी भूकंप से जुड़े सिग्नल्स का लगाया पता
टीओआई के मुताबिक, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 250 से ज़्यादा भूकंप से जुड़े सिग्नल्स की पहचान की है। इन इवेंट्स में तकरीबन 200 सिग्नल्स प्रज्ञान रोवर के मूवमेंट्स अथवा साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स के ऑपरेशंस से संबंधित हैं। हालांकि, 50 अन्य भूकंप से जुड़े इवेंट्स का कोई कारण पता नहीं है और इनके बारे में अध्ययन की ज़रूरत है।