चंद्रयान 4 मिशन 2 बार में होगा लॉन्च, अंतरिक्ष में जुड़ेगा स्पेसक्राफ्ट: ISRO चीफ
इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान-4 मिशन को लेकर बताया है कि इस मिशन के स्पेसक्राफ्ट के हिस्सों को 2 बार में लॉन्च कर ऑर्बिट में भेजा जाएगा। सोमनाथ ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट के हिस्से अंतरिक्ष में आपस में जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे मौजूदा रॉकेट में स्पेसक्राफ्ट को एक बार में अंतरिक्ष में भेजने की क्षमता नहीं है।