चंद्रशेखर आज़ाद पर उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिला ने शेयर किया उनके साथ चैट का स्क्रीनशॉट
भीम आर्मी के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने X पर उनके साथ वॉट्सऐप पर की गई चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें कथित तौर पर चंद्रशेखर, रोहिणी से कह रहे हैं, "क्या हम बात कर सकते हैं?...कोशिश करो याद करने की, शायद याद आ जाए।"