चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में टाटा ग्रुप में व्हिसलब्लोअर शिकायतों का आंकड़ा 12,000 पार
टाटा समूह में चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों और हितधारकों द्वारा 12,000 से अधिक व्हिसलब्लोअर शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 80% शिकायतें पिछले तीन वर्षों में आई हैं। यह खुलासा टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति को लेकर चल रहे अंदरूनी विवाद के बीच सामने आया है।