चंद्रशेखरन से पहले किस-किस ने किया टाटा संस का नेतृत्व?
नटराजन चंद्रशेखरन ने बुधवार को टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। वह फरवरी 2017 में टाटा संस के सातवें चेयरमैन बने थे। उनसे पहले, टाटा ग्रुप के 158 साल के इतिहास में साइरस मिस्त्री, रतन टाटा, जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा), नौरोजी सकलतवाला, दोराबजी टाटा और जमशेदजी टाटा इस पद पर रह चुके थे।