यूपी में डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में अस्पताल मैनेजर ने कर दी महिला की सर्जरी, हुई मौत
चंदौली (यूपी) के एक अस्पताल में डॉक्टर की गैर-मौजूदगी में महिला की सर्जरी करने और उसकी मौत होने के मामले में 24-वर्षीय मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। सर्जरी के दौरान कथित तौर पर गलत नस कट गई और महिला की किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा। आरोप है, घटना वाले दिन डॉक्टर अस्पताल में नहीं था इसलिए उसने खुद सर्जरी की।